Friday, May 9, 2025

नोएडा में मिले दो अज्ञात व्यक्ति के शव, हत्या की आशंका

नोएडा। थाना दादरी तथा थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को बदमाशों ने फेंका है।
 

जानकारी के अनुसार थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के दादरी बाईपास के पास बडपुरा गांव में नाले में एक अज्ञात 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर एकत्र लोगों का मानना है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां नाले में फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया चिपियाना के पास एक 22 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की ज्यादा मदिरा पान के चलते मौत हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय