Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में फ्लैट में कुर्सी पर मृत अवस्था में बैठी मिली महिला, शरीर में रेंग रहे थे कीड़े

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक सोसाइटी में 51 वर्षीय महिला अपने फ्लैट में कुर्सी पर मृत अवस्था में बैठी मिली। महिला के शरीर मे कीड़े रेंग रहे थे। उसका पूरा शरीर सड़ चुका था। सोसाइटी में महिला के फ्लैट के आसपास रहने वाले लोगों को जब बदबू आई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो मृत महिला अपने फ्लैट में कुर्सी पर बैठी मिली।

 

 

[irp cats=”24”]

गाजियाबाद में वेव सिटी इलाके में गुरुवार की रात एक फ्लैट में महिला की लाश सड़ी गली अवस्था में मिली। लाश करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही हैं पुलिस के अनुसार वेव सिटी थाना क्षेत्र के आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर एन 205 में 52 साल की महिला चंदना दास अकेली रहती थीं। चंदना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं। वह कई साल से यहां अकेली रह रही थी। उनकी बेटी की शादी तीन माह पहले दिल्ली में हुई थी।

 

 

बेटी 25 मई को मिलने के लिए अपनी मां के पास आई थी। उसके बाद चली गई थी। बेटी को जब मां के निधन की सूचना हुई तो वो भी घर पहुंची। बेटी ने बताया कि मां बहुत बीमार रहती थी। उनका बीपी काफी हाई हो जाता था। सोमवार 27 मई को आखिरी बार मां से बात हुई थी। उसके बाद से उनकी मां से बात नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय