Saturday, April 19, 2025

मेरठ में पति पर महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

 

ब्रह्मपुरी निवासी पीड़िता के मुताबिक, किशोर अवस्था में उसके घर के सामने रहने वाले एक युवक ने उसे अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि वहां नशीली चाय पिलाकर युवक और उसके दो दोस्तों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर किसी को कुछ बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी।

 

पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद उसकी शादी एक अन्य युवक से हो गई। शादी के बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहे। उसने अपने पति को सच्चाई बता दी। इससे नाराज होकर पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

 

आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी युवक ने अपनी गलती मानते हुए पीड़िता से निकाह कर लिया। इसके बाद भी उसका पहले वाला शौहर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अक्सर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। वह पीड़िता के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें :  मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्टेम सेल थेरेपी से AVN हिप का सफल इलाज, यूपी में पहली बार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय