Sunday, February 23, 2025

भूपेन्द्र चौधरी ने विपक्षी पार्टियों पर कसा तंज, बोले: सपा-बसपा मौसमी पार्टी, हर चुनाव में बदलते हैं साथी

कानपुर। विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए सपा, बसपा पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर चुनाव में साथी बदलते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका में भाजपा की पूर्व से अधिक मतों से विजयी होगे। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और जिताऊ प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अखिलेश यादव ने पिछले चुनाव में भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई थी। अब वह कांशीराम की मूर्ति के सहारे हैं। नगर पालिका परिषद, पंचायत में सिंबल के साथ मजबूती से बीजेपी चुनाव लड़ेगी, पिछले चुनाव से पार्टी बेहतर करेगी। इस दौरान कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष को टिकट के लिए आवेदन देने वालों की भीड़ लगी रही। दावेदार मौके पर ही बायोडाटा भरते दिखाई दिए।

उन्होंने जनता के बीच जाकर सरकार के विकास कार्यो और विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा करने का संदेश दिया।

कानपुर-बुन्देलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि विपक्ष कहीं नहीं टिक पाएगा। भाजपा पूर्व चुनावों से अधिक मतों से अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जीत हासिल करेगी। विपक्षियों का कहीं पता नहीं चलेगा। प्रदेश सरकार के छह वर्ष में किए गए विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था के साथ करेगी जनता। जनता सब की कथनी और करनी को अब पूरी तरह से जान चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में जनता इसका जवाब देंगे।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह, देवेश कोरी, मानवेंद्र सिंह, उप्र शासन में मंत्री राकेश सचान, मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, रामकेश निषाद, प्रतिभा शुक्ला वारसी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय