Monday, April 28, 2025

महिला ने तीन लोगों पर चढ़ाई कार, फिर बेटी के साथ किया बवाल, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में एक महिला ने कार को सोसाइटी के अंदर ले जाते समय तीन लोगों पर चढ़ा दिया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में एक महिला ने फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में जाते समय गेट के सामने मौजूद तीन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। जब भीड़ जुटी तो महिला और उसकी बेटी लोगों से बहस करने लगे और जमकर हंगामा किया।

कार चढ़ाने का सीसीटीवी फुटेज के साथ ही महिला और उसकी बेटी का वीडियो सामने आया है।

[irp cats=”24”]

सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला काले रंग की होंडा सिटी कार लेकर फर्स्ट एवेन्यू के गेट में घुसने की कोशिश करती है। अचानक उसकी गाड़ी बगल में बैठे गार्डों की तरफ मुड़ जाती है।

बताया जा रहा है कि महिला कार सीख रही है। इस घटना में दो गार्ड और एक महिला घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची सिक्योरिटी की टीम और अन्य लोगों से महिला और उसकी बेटी ने जमकर बहसबाजी की और बवाल किया।

महिला और उसकी बेटी ने वहां मौजूद लोगों को कहा कि आप ही इनको अस्पताल ले जाओ और जो करना हो करें।

फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय