Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में महिला साइबर ठगी का शिकार, खाते से एक लाख रुपए ट्रांसफर

गाजियाबाद। थााना कौशांबी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला साइ​बर ठगी का शिकार हो गई है। महिला के खाते से एक लाख रुपए ट्रांसफर हो गए हैं।

 

कौशांबी थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ निकेतन सेक्टर 14 निवासी मोहिनी रानी का कहना है कि उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में उनके खाते से एक लाख रुपये निकलने की जानकारी दी गई। उनका कहना है कि उनके खाते से रुपए निकालकर प्रदीप विश्वास नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। मोहिनी का कहना है कि इसके बाद वह बैंक पहुंची और पूरा मामला बताया।

 

इसके बाद बैंक वालों ने उनका खाता फ्रीज कर दिया और साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी। उसी दिन उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल पर दर्ज करा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय