Wednesday, May 8, 2024

शामली में राष्ट्रीय लोक अदालत में 8939 वादों का निस्तारण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कैराना। जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 8939 वादों का निस्तारण हुआ। जबकि 8.9859611 रुपये की सेटलमेंट धनराशि वसूल की गई।

शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया, जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, बैंक पदाधिकारीगण व बार संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों को मुफ्त में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये गए। जनपद न्यायाधीश ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ में राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद न्यायाधीश का बुकें भेंट कर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में एक मामला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) में दो मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैराना विशेष न्यायाधीश (विद्युत) शामली 795 मामले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रेप एंड पॉक्सो) में तीन मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय में पांच मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 415 मामले, सिविल जज (सी.डि.)/एसीजेएम कैराना न्यायालय में 556 मामले व सिविल जज (सी.डि.) शामली में 460 मामले, इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा 2247 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 57 लाख 18 हजार 383 रुपये वसूल किये गए। वहीं, राजस्व न्यायालयों के द्वारा 6218 मामलों का निस्तारण किया गया।

इसके अलावा बैंक एवं दूर संचार निगम से संबंधित प्री लिटीगेशन 474 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि आठ करोड़ 41 लाख 41 हजार 228 रुपये वसूल किये गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 53 सिविल वादों व तेरह एनआई एक्ट का निस्तारण किया गया। परिवार न्यायालय शामली वर्तमान में रिक्त होने के कारण जिला जज शामली द्वारा परिवार न्यायालय से सम्बंधित वादों के लोक अदालत में निस्तारण के लिए गठित की गई न्यायिक पीठ ने 13 मामले, जिसमें से दो मामलों में जिला जज न दो दम्पतियों आजद व साहिन एवं सतीश व शिवानी के मामलों में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर एक दूसरे को माला पहनाकर किया गया।

न्यायालय सिविल जज (सी.डि.)/एसीजेएम कैराना के द्वारा 46 मूलवादों का भी निस्तारण किया गया, जिसमें 9 मामले करीब पांच वर्षों एवं एक मामला 20 वर्ष से लंबित था। इस प्रकार जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्रीश कुमार वैश्य के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें कुल 8939 वादों का निस्तारण किया गया। कुल सेटलमेंट धनराशि आठ करोड़ 98 लाख 59 हजार 611 रुपये वसूल किये गए। इसके अलावा 220 ई-चालान का भी निस्तारण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एवं न्यायाधीश विजय कुमार वर्मा द्वितीय ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय