Saturday, May 11, 2024

नोएडा के काशीराम कॉलोनी में सड़क बनाने का विरोध, महिलाओं ने जमकर किया हंगामा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक बिल्डर द्वारा बनाए जा रहे सड़क को लेकर वहां के रहने वाले लोगों ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि यह जमीन काशीराम कॉलोनी की है। बिल्डर और महिलाओं के बीच जमकर झड़प हुई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। वायरल एक वीडियो में सड़क बनाने आए कर्मचारियों से कॉलोनी की महिलाएं झगड़ा करते हुए नजर आई। महिलाओं का कहना है कि जिस जमीन पर कंपनी का निर्माण कार्य हो रहा है वह काशीराम कॉलोनी की है। यह जमीन सामुदायिक केन्द्र, स्कूल आदि के लिए थी। नोएडा प्राधिकरण ने गलत तरीके से भूमि का आवंटन कर दिया। अब अन्य जमीन पर जबरन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जो गलत है, इसका हर हाल में विरोध किया जायेगा।
 

वहीं काशीराम कॉलोनी में हंगामें की जानकारी मिलने पर थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय