Wednesday, March 22, 2023

डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियस ने दिल्ली कैपिटल्स को 105 रनों पर किया ढेर

नवी मुंबई। यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग 2023 के सातवें मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 105 रनों पर समेट दिया। दिल्ली ने 18 ओवर में 105 रन ही बना सकी। मुंबई को 106 रनों का लक्ष्य मिला। टीम की ओर से कप्तान मेग लैनिंग (43) और जेमिमा रॉड्रिक्स (25) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मुंबई की ओर से सायका इशक, इसी वोंग और हेले मैथ्यूज ने तीन-तीन चटकाए, जबकि पूजा वस्त्रेकर ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी करने आई, लेकिन वह शुरू से मुंबई इंडियंस के खिलाफ दबाव में दिखी। उनके सारी बल्लेबाज एक के बाद एक करके आउट होती चली गईं। वहीं दूसरी तरफ कप्तान मेग लैनिंग ने कप्तानी पारी खेली 43 रन बनाए।

लेकिन उनकी यह पारी भी काम ना आ सकी। इसके बाद जेमिमा रॉड्रिक्स ने 25 रन का सहयोग दिया, जिससे दिल्ली की टीम ने 18 ओवर में 105 रन ही बना सकी। अब मुंबई को लगातार तीसरा मैच जीतने के लिए 106 रन बनाने होंगे।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय