Sunday, September 8, 2024

सोरम में सर्वखाप मंत्री स्व. कबूल सिंह की 125वीं जयंती पर यज्ञ आयोजित

शाहपुर। गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री स्व. कबूल सिंह की 125वीं जयंती पर विशाल यज्ञ आयोजित किया गया। गांव सोरम में सर्वखाप मंत्री स्व. कबूल सिंह की 125 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देशवाल खाप चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि पहले समाज में लोग एक दूसरे की सहायता करते थे, किंतु वर्तमान में लोगों के स्वार्थ के चलते समाज बिखर रहा है। समाज उत्थान में समाज के लोगों की अहम  भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सभी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए यदि  समाज में कोई गलत कार्य करता है, उसे रोके और सही कार्य करने वालों की सराहना करेड्ड। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं द्वारा बुजुर्गों की अनदेखी करने के कारण समाज पिछड़ता जा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने स्व. चौधरी कबूल सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के साथ समाज उत्थान के कार्य करने का आह्वान किया। इससे पूर्व विशाल यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान व यज्ञ ब्रह्मा मा सुरेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशपाल बालियान, सत्यवीर, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, भाकियू ब्लाक अध्यक्ष विकास बालियान, विक्रम सिंह, ओमपाल सिंह, उमेश गट्टी, रतन सिंह, टीटू चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, अशोक कुमार, चौधरी जितेंद्र सिंह, बबलू चौधरी, रामभजन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय