Wednesday, April 23, 2025

योगीराज में हिंदुओं की आस्था से हो रहा खिलवाड़, धड़ल्ले से किया जा रहा मछलियों का शिकार, संतों में रोष

मोरना। योगीराज में शुकतीर्थ में मछली माफियाओं ने दुस्साहस का परिचय देते हुए धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है। गंगा घाट पर बडी मात्रा में मछली का शिकार होने से साधु संतों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। प्रशासन की सांठगांठ से गंगा घाट पर हो रहे मछली का शिकार करने वाले आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

प्राचीन तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं तथा आगामी कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन भी 24 नवम्बर से किया जाएगा। इसी दौरान रात्रि में गंगा घाट पर मछली का शिकार होने का मामला प्रकाश में आया है।

रात्रि में गंगा घाट पर मछली का शिकार होने की वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद साधु संतों में रोष व्याप्त हो गया। गंगा घाट पर रात्रि में धडल्ले से मछली माफियाओं द्वारा शिकार किया जा रहा है। प्रशासन की मिलीभगत से हो रहे मछली के शिकार से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है तथा धर्मनगरी में मछली आदि का शिकार होने से प्रशासन की बडी लापरवाही भी सामने आई है।

[irp cats=”24”]

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल गंगाघाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ. महकार सिंह से बातचीत की तथा नाविकों से पूछताछ की गई तथा मौके पर क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई व प्रभारी

निरीक्षक भोपा राजीव शर्मा को बुलाकर विरोध दर्ज कराया गया तथा आरोपी शिकारियों के खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया है। माता पूर्णागिरी सिद्धपीठ के महंत महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज ने घटना पर भारी रोष प्रकट करते हुए तुरन्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय