Saturday, April 26, 2025

समाजवादी पार्टी माफिया, अपराधियों का प्रोडक्शन हाऊस है- योगी

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा पर तीखा प्रहार किया और कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस है।

भाजपा के कार्यालय में पार्टी नेता का शव मिला, महिला गिरफ्तार, बीजेपी ने लगाए टीएमसी पर आरोप

योगी आदित्यनाथ मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए कछवा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव इस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ हैं जबकि शिवपाल यादव मुख्य ट्रेनर है।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा कि बटिये मत एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। एकजुट रहना है। सपा के एजेंडे में विकास नही है बल्कि वह अव्यस्था, अराजकता में विश्वास करती है।और पेशेवर अपराधियों का बचाव करती है,यह किसी से छुपा नही है।

सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के भाई की शादी से मच गया बवाल, बसपा ने प्रशांत गौत्तम समेत कई नेता पार्टी से निकाले

मुख्यमंत्री ने सपा पर टॉन्ट करते हुए कहा कि खटाखट एक लाख रुपए कहां गया । । कभी समाजवादी देश में मूल्यों की राजनीति करते थे।, लोकतंत्र के लिए कांग्रेस से लड़ते थे।आज समाज वादी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन है।उन्होंने कहा कि अयोध्या एवं कन्नौज कांड देख सपाई, बिटिया घबराई।

कानून के शासन में ‘बुलडोजर न्याय’ पूरी तरह अस्वीकार्य है: सुप्रीमकोर्ट ने किया साफ़

मुख्यमंत्री ने कछवा में स्थानीय निवासी युग तलसी के रूप में विभूषित पं रामकिंकर उपाध्याय को भी याद किया। उन्होंने मिर्जापुर में चल रहे विकास कार्यों की भी विस्तृत चर्चा की ‌और कहां मिर्जापुर में सपा बसपा के शासन काल मे क्या काम हुआ था। आज विश्व विद्यालय, मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज और विंध्याचल कोरिडोर जैसे बड़े काम हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश का विकास के क्षेत्र में अंग्रगणीय है। विकास के लिए जाता नही विकास आता है।

इस अवसर केन्द्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बधेल स्थानीय अनुप्रिया पटेल सहित एक दर्जन विधायक मंत्री शामिल थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय