Tuesday, April 29, 2025

गढ़ में गरजे योगी, नया भारत बोतला नहीं घुसकर मारता भी है

हापुड। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने गढ़-अमरोहा लोकसभा सीट से प्रत्याशी कवर सिंह तंवर के लिए जनसभा कर कहा कि हमें यह चुनाव ‘विकसित भारत’ के लिए लड़ना है।

 

 

[irp cats=”24”]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अब अगर पटाखा भी फूटेगा तो पाकिस्तान पहले सफाई देगा कि नहीं, हमने नहीं फोड़ा है, इतना डर हो गया है। दुश्मन इतना डर गया है। ये है नया भारत ‘नया भारत बोलता नहीं है घुस कर मारता भी है।’

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,  पहले की सरकारें दंगे भड़काती थीं, कर्फ्यू लगता था। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। सवाल उठाते हुए कहा कि आज अयोध्या में रामलला विराजमान हैं। क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती हैं? साथ ही कहा कि अब पश्चिमी यूपी में ‘कांवड़ यात्रा’ पूरे उत्साह और उल्लास से निकाली जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय