Saturday, May 10, 2025

मुजफ्फरनगर में संपत्ति विवाद में युवक ने बुजुर्ग को डंडों से पीटा, आरोपी युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। संपत्ति विवाद के चलते एक युवक ने बुजुर्ग को नीचे गिराकर बुरी तरह डंडों से पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया तथा मारपीट के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र सिविल लाईन के अन्तर्गत बीएसएनएल ऑफिस के पास आज सुबह एक युवक द्वारा स्कूटी सवार बुजुर्ग से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नीचे पडे एक बुजुर्ग को एक युवक डंडों से पीट रहा है और कुछ लोग बुजुर्ग को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग देवेंद्र को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

इस संबंध में सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आज सुबह शिव चौक के पास मारपीट की घटना की सूचना थाना सिविल लाईन पुलिस को प्राप्त हुई। घटना पर तत्काल संज्ञान लेकर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज  कर आरोपी युवक गौरव बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय