Friday, April 25, 2025

सरूपथार में अमृत सरोवर में डूबा युवक

गोलाघाट(असम)। जिले के सरूपथार के दिघाली चाय बागान में स्थित अमृत सरोवर तालाब में गिरने के बाद एक युवक लापता हो गया। लापता हुए युवक की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आज बताया कि विशाल सिंह पक्षियों का शिकार करने के लिए अमृत सरोवर तालाब के पास गया था। शिकार पर जाते समय अमृत सरोवर में गिरने के बाद से विशाल लापता है।

विशाल सिंह का घर बरपथार नंबर 2 गांव में बताया गया है। स्थानीय लोगों ने अमृत सरोवर में काफी देर तक उसकी तलाश की। लेकिन विशाल नहीं मिला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस के साथ पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय