Sunday, May 11, 2025

युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

फिरोजाबाद । थाना फरिहा क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर लगा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर घटना की जांच में जुटी है।

वजीरपुर निवासी पूरन सिंह (38) पुत्र किताब सिंह पलंबर का कार्य करता था। देर सांय पूरन सिंह काम करके घर लौटा। परिजनों ने बताया कि पूरन को उसके दोस्त नरेश निवासी दादनपुर फरिहा ने फोन कर बुलाया जिसके बाद किसी बात को लेकर पूरन का अपने दोस्त नरेश से विवाद हो गया। आरोप है कि नरेश ने पूरन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से पूरन की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। इधर, गोली चलने की आवाज सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष फरिहा का कहना है कि युवक को गोली लगी है। दोस्त पर विवाद के बाद गोली मारने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय