Sunday, May 18, 2025

विकसित भारत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग करें युवा- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने युवाओं से आग्रह किया है कि वह विकसित भारत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आज हो रहे तीसरे चरण के मतदान में सभी सम्मानित मतदाता भाइयों-बहनों तथा प्रथम बार मतदान कर रहे युवाओं से आग्रह करता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनकर अपने क्षेत्र के उत्कृष्ट विकास एवं समृद्ध भारत, सशक्त भारत व विकसित भारत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय