Sunday, May 11, 2025

राहुल पर प्राथमिकी और चिब की गिरफ्तारी के विरुद्ध युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। युवा कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।

मुज़फ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरी टूरिस्ट बस, कई यात्री घायल

 

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे ने यह जानकारी दते हुए बताया कि दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां संगठन के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और शाह का पुतला जलाया।

 

कादिर राणा की दोनों बेटियों को मिली नियमित जमानत, बेटे शाह मोहम्मद की जमानत पर सुनवाई आज

 

लाकरा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  गांधी के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कर रही है। अब देश के सामने भाजपा की सच्चाई आ गई है कि वे अडानी पर संसद में चर्चा नहीं चाहते, इसलिए अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा हैं।

 

कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, हिजबुल कमांडर समेत 5 आतंकवादी ढेर

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह हथकंडा देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए है। मोदी सरकार डरती है, इसलिए झूठ का सहारा लिया जा रहा है। संविधान अंबेडकर की देन है और उनका अपमान सह नहीं किया जाएगा इसलिए शाह को गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहिए।

 

 

लाकरा ने असम में चिब को हिरासत में लिए जाने का भी विरोध किया और कहा कि असम के मुख्यमंत्री को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन गिरफ्तारियों और भाजपा सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं बल्कि उसका डटकर जवाब देंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय