Thursday, May 22, 2025

बहराइच में दीवार गिरने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पासिनपुरवा निवासी राम लोटन (55) अपने घर में चारा मशीन के पास बैठा घास इकट्ठा कर रहा था कि तभी अचानक मिट्टी की दीवार का एक टीला उसके ऊपर गिर गया। युवक दीवार के मलबे के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

 

उन्होने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कैसरगंज के कोतवाल राजनाथ सिंह ने उप निरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति को टीम के साथ मौके पर भेजा। उन्होने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय