Monday, April 28, 2025

बागपत में पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, गांजा समेत नकदी बरामद

बागपथ। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार किलो गांजा, नगदी मिली है। तस्कर बड़ौत में गांजा बेचकर उसकी पेमेंट लेने आये थे।

बड़ौत पुलिस ने जिन दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें गुराना गली के रहने वाला फरमान उर्फ जाकिर व हारून उर्फ तैयब है। पुलिस ने इनको गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 99,930 रुपये की नगदी व चार किलो गांजा बरामद हुआ है।

दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि ये लोग अन्य राज्य से सस्ते में गांजा लाकर जनपद और आसपास के जिलों में महंगे दाम पर बेचते हैं। इन लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। माल को जब्त करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

[irp cats=”24”]

एएसपी मनीष मिश्र ने बताया कि गांजा तस्कारी के खिलाफ अभियान चालाया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर चलती रहेगी। गांजा बचने वालों पर कड़ी कारवाई होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय