Monday, May 5, 2025

दिल्ली के खजूरी खास में युवक को नुकीले हथियार से किया घायल, इलाज के दौरान मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक 27 वर्षीय युवक को बर्फ तोड़ने वाली छेनी से घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सोनिया विहार निवासी वरुण के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम 5.20 बजे की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस केंट्रोल रूम को सूचना मिली कि खजूरी खास में एक व्यक्ति को कोई नुकिला हथियार घोंप दिया गया है। खजूरी खास थाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

[irp cats=”24”]

घटना स्थल पर पहुंचकर पता चला कि घायल को भजनपुरा के पेंटाग्राम नर्सिग होम ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा, घायल को वहां से सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया जहां रात 8.59 बजे इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि वरुण सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह गढ़ी मेंडू में रहने वाली अपनी बहन के लिए फल लेने खजूरी चौक आया था।

अधिकारी ने कहा, स्थानीय निवासी करण अपनी स्कूटी से वहां से गुजर रहा था। उसने सड़क पर वरुण को हाथ हिलाते देखा। वरुण ने उसे बताया कि किसी ने बर्फ तोड़ने वाली छेनी उसे घोंप दी है।

उन्होंने बताया कि करण गुड़गांव की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। वही उसे पहले भजनपुरा के पेंटाग्राम नर्सिग होम और वहां से ट्रामा सेंटर लेकर गया।

अधिकारी ने बताया, वरुण के पेट में बर्फ तोड़ने वाली छेनी से तीन वार किए गए थे। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय