Friday, May 16, 2025

ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीता,भारत पहला करेगा बल्लेबाजी

हरारे। ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टी20 श्रृंखला के पांचवें मैच में टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है।

हरारे स्पोर्टस क्लब मैदान पर सीरीज पर कब्जा कर चुके भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्हें बल्लेबाज़ी ही चाहिए थी और बल्लेबाज़ी मिल रही है।

ज़िम्बाब्वे टीम में एक बदलाव किया गया है। तेज़ गेंदबाज़ चतारा को आराम दिया गया है जबकि भारतीय टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। मुकेश कुमार और रियान पराग की इस मैच में वापसी हुई है।

टीमे इस प्रकार हैं:

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्‍वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्‍नोई, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

ज़िम्बाब्वे : वेस्ली मधेवीरे, तड़िवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डिओन मेयर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे, फ़राज़ अकरम, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, रिचर्ड एनगरावा, ब्रैंडन मावुता।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय