Friday, April 11, 2025

 आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सहारनपुर जिलाध्यक्ष बने रविन्द्र प्रधान  

देवबंद (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने जनपद सहारनपुर के जिला अध्यक्ष करनवीर सिंह की जगह रविन्द्र प्रधान को सहारनपुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कर्णवीर सिंह को पार्टी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संभल में मिला और एक बंद मंदिर, राधा कृष्ण का मंदिर खुलवाने की कोशिश कर रहा प्रशासन

इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार एडवोकेट ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ जी द्वारा मंगलवार को सहारनपुर जिला अध्यक्ष करनवीर सिंह को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई जबकि उनकी जगह पर खटका हेड़ी निवासी पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार को पार्टी का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में मिला प्राचीन शिव मंदिर, हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में सभी कार्यकर्ताओं को नए पदाधिकारियों के संबंध में जानकारी देकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की गई है और कहा गया है कि क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए हाईकमान ने यह फैसला लिया है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के नए पदाधिकारियों को पूरा सहयोग करें और पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करें। नए पदाधिकारियों से भी ये अपेक्षा की जाती है कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करके काम करेंगे।

वहीं रविंद्र प्रधान को जिला अध्यक्ष और करणवीर सिंह को जिला प्रभारी नियुक्त होने पर अजय कुमार एडवोकेट व अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें :  BJP सांसद रवि किशन ने Waqf Bill का विरोध कर रहे विपक्ष पर निशाना साधा!
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय