नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घास चरने के लिए जिद कर रही अपनी भैंस को पीटने वाले उसके मालिक को पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से भैंस की पिटाई में प्रयोग होने वाला डंडा भी बरामद किया है।
थाना जारचा के प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक राम महेश गस्त पर थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि ग्राम कलौंदा में नूरानी मस्जिद के पास एक व्यक्ति भैंस को रस्सी से बांधकर डंडे से जोर-जोर से पीट रहा है। उन्होंने बताया कि पशु क्रूरता कर रहे उस व्यक्ति को पुलिस वालों ने मौके पर पकड़ लिया। उसका नाम सफीक पुत्र हनीफ उम्र 35 वर्ष है।
मुज़फ्फरनगर में एक और आरएसएस पदाधिकारी के यहां चोरों ने धावा बोला, लाखों का कीमती सामान हुआ चोरी
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी भैंस जबरदस्ती घास चरने के लिए जिद करके भाग रही थी। वह उसे बांधने के लिए घर में लेकर जा रहा था। जब भैंस नहीं मानी तो वह उसे डंडे स पीटने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से भैंस को पीटने में प्रयोग हुआ डंडा भी बरामद किया है। भैंस को पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।