Thursday, May 22, 2025

मेरठ में एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर चलती कार में किशोरी से गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका मौके पर मौत

मेरठ। मेरठ में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर एक किशोरी के साथ चलती कार में गैंगरेप किया। तीन बदमाश दो किशोरियों को लेकर रातभर सड़कों पर घूमते रहे। जब एक किशोरी ने दरिंदगी का विरोध किया तो आरोपियों ने एक को मारपीट कर मेरठ जिले में चलती कार से फेंक दिया। जिससे किशोरी की मौत हो गई। जबकि दूसरी किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया।

 

 

दरअसल, कार सवार तीनों आरोपी दोनों किशोरियों को लेकर नोएडा से मेरठ पहुंचे। दोनों को जबरन बीयर पिलाकर गैंगरेप का प्रयास किया। एक किशोरी विरोध करते हुए चीखी-चिल्लाई तो उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे चलती कार से फेंक दिया।

 

सुबह जानी क्षेत्र में बागपत हाईवे किनारे टिमकिया गांव के पास किशोरी का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए। शव पर गंभीर चोट के निशान थे। पहचान न होने पर शव मोर्चरी भिजवा दिया। दोनों किशोरी जान बचाने के लिए चिल्लाती रही

 

बुलंदशहर पुलिस किशोरी की सहेली और परिजनों को लेकर मेरठ पहुंची। उन्होंने शव की पहचान की। इस घटना से जिले पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं। तीन आरोपी कार में दोनों सहेलियों को लेकर एक्सप्रेसवे से बागपत होते हुए जिले की सीमा में घुसे। दोनों किशोरी जान बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कहीं भी पुलिस दिखाई नहीं दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय