Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से मलबे में मजदूर दबे, छह घायल

मेरठ। मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर में इकरामुद्दीन के निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं।

 

पुलिस के अनुसार हाजीपुर गांव स्थित शीलू के मकान में लिंटर डाला जा रहा था। शाम तक लगभग पूरा काम हो गया था। छज्जे का काम बाकी था। इसी दौरान अचानक शटरिंग की बल्ली टूट गई और लिंटर भरभराकर गिर गया। इसके चलते इकरामुद्दीन, नसीम, बबलू, मेहराजुद्दीन एवं फरीद मलबे में दब गए।

 

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। मलबा और सरिया हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, लोहिया नगर इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि सभी की हालत में सुधार है, मजदूरों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय