Monday, April 21, 2025

देवबंद में युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हवस का शिकार बनाने का लगाया आरोप

देवबंद। युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती को कई दिनों तक हवस का शिकार बनाया। बाद में वह उसे छोड़कर फरार हो गया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन माह पूर्व पडोसी युवक शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसे उसने समीप की एक कॉलोनी में बने मकान में रखा।

आरोप है कि वहां उसने 15 दिनों तक उसे हवस का शिकार बनाया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया। काफी इंतजार करने के बाद वह परिजनों को साथ लेकर युवक के घर गई और उसके पिता से इसकी शिकायत की। जिस पर उसने तीन माह के अंदर दोनों की शादी कराने का आश्वासन दिया था।

पीडिता का आरोप है कि जब युवक को इसकी जानकारी हुई तो वह उसके घर आया और गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में शाकंभरी देवी रोड पर भीषण हादसा, दो की मौत, चार घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय