Wednesday, May 7, 2025

गाजियाबाद में बढ़ते तापमान ने बजाई खतरे की घंटी, कोहरे से राहत

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बढ़ता तापमान खतरे की घंटी बजा रहा है। जनवरी के अंतिम दिन गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरे जनवरी मौसम हर दिन रंग बदलता रहा। आज रविवार को जहां कोहरे ने लोगाें को राहत मिली है।

बसंत पंचमी पर किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं: योगी

 

वहीं अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सप्ताह में यह तीसरी बार है जब तापमान 23 डिग्री के पार पहुंचा है। लगातार बढ़ते तापमान ने फसलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। बढ़ते तापमान का असर गेहूं की पैदवार पर असर डालेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि आज दो फरवरी को गाजियाबाद और आसपास के शहरों में बारिश के आसार हैं।

महाकुम्भ में श्री श्री रविशंकर संग सुदर्शन क्रिया करेंगे 12 देशों के श्रद्धालु

 

उन्होंने बताया कि जनवरी व फरवरी में बढ़ता तापमान ग्लोबल वार्मिंग के कारण है। वहीं इस बार जनवरी में पश्चिम विक्षोभ कम सक्रिय होने से भी तापमान बढ़ा है। तापमान अधिक होने से गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है।

मीरापुर में बाजार में बाइक सवारों की फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। जबकि रात का तापमान स्थिर है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.सूरज देव ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने के कारण 5 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में कुछ कमी होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय