Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में विवाहिता फंदे से लटकी मिली, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में शीतल (23) पत्नी उमेश कुमार अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। इसी बीच घर पहुंचे परिजनों ने उसे नीचे उतरा और अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में शीतल ने दम तोड़ दिया। मृतका गर्भवती बताई जा रही है। जबकि मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

https://royalbulletin.in/fire-fire-brigade-over-6-different-places-in-muzaffarnagar-controls/329363
आल्हनपुर गांव की रहने वाली शीतल की शादी करीब डेढ़ साल पहले नारायणपुर गांव निवासी उमेश कुमार के साथ हुई थी। उमेश पहले गांव में सहायक ग्राम सेवक था, लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि सुबह के समय वह खेत पर गए थे। शीतल घर पर अकेली थी। जब वह घर लौटे तो शीतल फंदे पर लटकी हुई मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर जाने लगे।
https://royalbulletin.in/in-ruhana-muzaffarnagar/329404
तभी उसकी मौत हो गई। पता चलने पर मायके पक्ष से मृतका के पिता शीशपाल और भाई प्रशांत समेत अन्य लोग पहुंचे और आरोप लगाया कि ससुरालियों ने शीतल की गला दबाकर हत्या की है। हालांकि ससुराल पक्ष आरोपों को गलत बता रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय