गाजियाबाद। मुरादनगर में भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य और ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और पराक्रम को सम्मान देना था। यात्रा का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने किया, जिन्होंने यात्रा के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
मुज़फ्फरनगर में सिल्वर टोन पेपर मिल में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
यह तिरंगा यात्रा दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित बस स्टैंड से प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल हजारों लोगों के हाथों में लहराते विशाल तिरंगे, देशभक्ति से ओतप्रोत नारों और भारत माता की जय घोष ने वातावरण को गूंजायमान कर दिया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में और हाथों में तिरंगा लिए पूरे जोश के साथ यात्रा में भाग लिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर किया दावा, भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने में उनकी ही भूमिका
इस तिरंगा यात्रा को मुरादनगर के इतिहास की सबसे भावनात्मक और जनसहभागिता से पूर्ण तिरंगा यात्रा माना जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करने तथा सेना के सम्मान में एकजुटता का संदेश देने के लिए थी।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। यह तिरंगा यात्रा उनकी वीरता को नमन करने का प्रतीक है।”