Thursday, April 18, 2024

सहारनपुर में 12 साल के छात्र की कुकर्म के बाद हत्या, दोस्त ने ही दिया वारदात को अंजाम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

सहारनपुर। जनपद में एक 12 साल के छात्र की कुकर्म के बाद हत्या कर देने का मामला सामने आया है। छात्र के दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपी छात्र को डर था कि दोस्त कुकर्म की बात सबको बता देगा। इससे उसकी और उसके परिवार की गांव में बदनामी होगी। इसी के चलते वह हत्या कर घर भाग गया। लेकिन पुलिस ने CCTV की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी दोस्त से पूछताछ कर रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल मामला देवबंद के गांव सापला बक्काल गांव का है। जहां यहां का रहने वाला छात्र सोमवार शाम 7:30 बजे गांव के मदरसे में पढ़ने गया था। लेकिन, देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने मदरसे में संपर्क किया। मदरसे के लोगों ने बताया कि छात्र अपने दोस्तों के साथ बहुत पहले ही घर चला गया था। रात भर तलाश करने के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी डेडबॉडी खेत में पड़ी मिली। जहां बॉडी मिली, वह जगह मृतक के घर से 500 मीटर और मदरसे से 200 मीटर दूर थी। उसके गले पर चाकू से काटने का निशान था। साथ ही बॉडी पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके साथ किसी ने कुकर्म भी किया था। इसके बाद छात्र के घरवालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही SSP डॉ. विपिन ताडा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही आस-पास लगे CCTV की जांच करने को कहा। इसकी फुटेज में छात्र अपने साथ पढ़ने वाले दोस्तों के साथ जाता हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस ने 5 छात्रों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि छात्र आखिरी बार जखवान के रहने वाले अपने दोस्त के दिखा था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी दोस्त ने हत्या की बात कबूल की।

 

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय