Sunday, May 18, 2025

भारत में कोविड के 1,249 नए मामले, 2 मौतें

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को बीते 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,249 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। देश का कुल सक्रिय केसलोड बढ़कर 7,927 हो गया है, जो कुल का 0.02 प्रतिशत है।

गुजरात और कर्नाटक से कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,818 हो गई है।

इसी अवधि में 925 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके चलते ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4,41,61,922 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत है।

इस बीच, डेली और वीकली पॉजिटिविटिी रेट क्रमश: 1.19 प्रतिशत और 1.14 प्रतिशत रही।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,05,316 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 92.07 करोड़ से अधिक हो गई।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक, भारत ने पिछले 24 घंटों में 6,117 डोज सहित कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय