Thursday, May 8, 2025

असामाजिक तत्वों ने की अंबेडकर मूर्ति खंडित, केस दर्ज

यमुनानगर,। गांव नाहरपुर में असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात को बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का दाहिनी बाजू तोड़ कर उसे खंडित कर दिया। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव नाहरपुर निवासी सुरेश कुमार ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में अंबेडकर भवन में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है।

बीती रात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा की दाहिनी बाजू तोड़कर उसे खंडित कर दिया, जिससे समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

यह लोग नहीं चाहते है कि समाज में अमन शांति बनी रहें। शिकायतकर्ता ने मूर्ति को खंडित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। दलित समाज का लोगों का कहना है कि यह जानबूझकर कुछ शरारतीतत्वों ने किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय