Wednesday, February 26, 2025

नोएडा में सक्रिय 20 हजारी इनामी बदमाश समेत 14 गिरफ्तार, अवैध हथियार व मादक पदार्थ बरामद

नोएडा। नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से एक 20 हजारी इनामी बदमाश समेत 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने में संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरी टूरिस्ट बस, कई यात्री घायल

 

 

 

थाना फेस-3 पुलिस ने मोबाइल फोन के टावरों से आरआरयू चोरी करने वाले एक गिरोह के 20 हजारी इनामी बदमाश रोहित उर्फ नेपाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि यह जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। इसके खिलाफ पूर्व में 6 मुकदमे दर्ज है। इसका एक संगठित गिरोह है। गिरोह के लोग एक साथ मिलकर मोबाइल फोन के टावरों से आरआरयू और अन्य कीमती उपकरण चोरी करते हैं। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-65 के ग्रीन बेल्ट के पास से हुई है। इसी थाने की पुलिस ने रिजवान पुत्र अमीन, दीपक पुत्र बंगाली तथा गजेंद्र पाल सिंह पुत्र भागवत पाल सिंह को गिरफ्तार कर असलहा बरामद किया है।

 

 

 

 

कादिर राणा की दोनों बेटियों को मिली नियमित जमानत, बेटे शाह मोहम्मद की जमानत पर सुनवाई आज

 

थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले 2 शराब तस्कर उदभव गुप्ता पुत्र देवेन्द्र कुमार गुप्ता तथा गौरव सिंह पुत्र हरिहर सिंह को गिरफ्तार कर 112 पव्वा कैटरीना देशी शराब बरामद किया है।

थाना फेस-3 पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाला अभियुक्त ब्रिजेश यादव उर्फ बजरंगी पुत्र गंगाधर यादव को मय 2 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ ग्रीन बैल्ट के अन्दर सेक्टर-67 से गिरफ्तार किया गया है।

 

कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, हिजबुल कमांडर समेत 5 आतंकवादी ढेर

 

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर राजू पुत्र मोहनलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। एक अन्य मामले में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने अब्बास मियां पुत्र फजल मियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना बादलपुर पुलिस ने अंकित पुत्र पप्पू को गिरफ्तार किया है। इसके पास एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने पिंकू नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध गांजा बरामद किया है।

 

 

 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गस्त पर निकले उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने एक सूचना के आधार पर पुस्ता रोड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने एक सूचना के आधार पर उदयपुर पुत्र इंद्राज को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 36 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई है।

 

 

 

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने विपिन पुत्र धीरज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 24 अद्धा अंग्रेजी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी औद्योगिक क्षेत्र से हुई है। इसके पास से बरामद मदिरा हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय