Thursday, May 15, 2025

पाकिस्तान में ब्रेक फेल होने से वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मध्य पंजाब प्रांत के खुशाब जिले में शनिवार को एक मिनी लॉरी (ट्रक) खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

बचाव सेवा ने शनिवार को बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

दुर्घटना उस समय घटी जब लोग काम के लिए पड़ोसी जिले में जा रहे थे।

स्थानीय बचाव सेवा के प्रवक्ता उस्मान हैदर ने कहा, “दुर्घटना में पांच बच्चों और दो महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।”

उन्होंने आगे बताया कि वाहन की रफ्तार तेज थी। ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। वाहन में कुल 26 लोग सवार थे।

पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, हर वर्ष करीब 9 हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय