Monday, February 24, 2025

मुज़फ्फरनगर में छापेमारी में घरों से 1405.75 किग्रा बुलेट, सुतली बम व उपकरण बरामद

मीरापुर। कस्बे की घनी आबादी के बीच मौहल्ला मुश्तर्क में अवैध रूप से पटाखा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बडी मात्रा में बने अधबने पटाखे व बारूद बरामद किये हैं। अन्य पटाखा बनाने वाले लोगो के घरो से भी पुलिस ने पटाखे व बारूद बरामद किये हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क मे काफी समय से अवैध रूप बिना अनुमति के पटाखे बनाने की फैक्ट्री चल ही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पटाखा बना रहे लोगो के घरो में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के घरो से बडी मात्रा में 1405.75 किलोग्राम बुलेट सुतली बम व उपकरण बरामद किये।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान इब्राहीम पुत्र जुल्फुकार के घर से 25 किलो सुतलीबम बारूद व उपकरण, नफीस पुत्र इस्तियाक के घर से 347.75 किलो बुलेटबम व पोटास, शान मौहम्मद पुत्र करूमुदीन के घर से 466.100 किलो बुलेटबम, आशु पुत्र जाहिद के घर से 166.9 किलोग्राम बुलेटबम आदि बरामद किये। पुलिस ने इब्राहीम पुत्र जुल्फुकार को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। शेष अभियुक्त फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय