Wednesday, May 14, 2025

गौतमबुद्व नगर में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में 150 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों ने 6 का किया समाधान

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने 150 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से 9 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई।
जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों दादरी, जेवर व सदर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

 

 

इस अवसर पर डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।

 

दादरी तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जनता द्वारा 102 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। जिसमें से विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 6 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी शिवप्रताप सिंह प्रमेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील शर्मा, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीपी ग्रेटर नोएडा अमित प्रताप सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

सदर तहसील में जॉइंट डायरेक्टर संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल बलिराम की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां पर 6 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई। जिसमें से 1 शिकायत का निस्तारण अंधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया। वहीं जेवर तहसील में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 42 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसमें से दो शिकायतों का निस्तारण अंधिकारियों के माध्यम से कराया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय