Monday, October 21, 2024

नोएडा में असलहा, गांजा-शराब व चोरी की बाइक समेत 16 शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से 16 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, गांजा-शराब, चोरी की बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।
थाना ईकोटेक-तीन के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि गस्त पर निकले उप निरीक्षक निशांत मलिक ने प्रिंस कुमार पुत्र प्रमोद प्रसाद वर्मा का कुलेसरा पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना का आधार पर उप निरीक्षक आस्था चौधरी ने वाहन चोर को सेक्टर-81 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरव है, जबकि इसका साथी अमित मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने दो माह पहले बरामद मोटरसाइकिल को कुलेसरा गांव से चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक प्रसून कुमार ने बिरजू उर्फ गब्बर का गेझा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सोहनवीर सिंह ने अमित सिंह पुत्र रविंद्र सिंह को सेक्टर-136 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में था।
थाना फेस-3 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने इफ्तिखार पुत्र रईसुद्दीन को सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना सेक्टर-142 के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पीयूष शुक्ला पुत्र नीरज शुक्ला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी शाहदरा गांव के मंगल मार्केट के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने एक सूचना के आधार पर आकाश पुत्र राजेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक किशन यादव ने राजकुमार पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 60 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया उपनिरीक्षक दुष्यंत तंवर ने आदेश पुत्र कमलेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शिवम पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 21अद्धा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने जितेंद्र पुत्र साहिब सिंह को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सुखराम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 23 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। वहीं उप निरीक्षक नरेश चंद्र ने मनीष पुत्र आनंदपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस में लक्की कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 24 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। एक अन्य मामले में उप निरीक्षक विनोद कुमार ने आनंद भारत झा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक व्यक्ति घर से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सुनील चौहान पुत्र फूल सिंह तथा राहुल चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे किया है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने विशाल पुत्र गोपाल को गिरफ्तार चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि यह मोटरसाइकिल उसने अपने मामा  के साथ मिलकर दिल्ली से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय