Monday, April 14, 2025

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में 2 और आरोपी पुणे से गिरफ्तार 

मुंबई। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपितों को पुणे से गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपितों पर इस मामले के आरोपित प्रवीण लोनकर के संपर्क में रहने का आरोप है और दोनों ने कथित तौर पर शूटरों को लगभग 30 पिस्टल की गोलियां मुहैया कराने का भी आरोप है।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने (गुरुवार को) पुणे से दो और संदिग्धों आदित्य गुडनकर और रफीक शेख को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस केस में अब तक गिरफ्तार आरोपियों कुल संख्या 18 हो गई है। इससे पहले बीते बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से गौरव अप्पुने (23) को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि गौरव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की योजना बनाने के लिए कई बार अन्य आरोपियों से मुलाकात की थी।

पुणे के रहने वाले दोनों संदिग्धों को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आरोपी प्रवीण लोनकर के संपर्क में थे, जिसने कथित तौर पर उन्हें लगभग 30 पिस्टल की गोलियां मुहैया कराई थीं। संदिग्धों को मुंबई लाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

बतादें कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस अब तक 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन वांछित आरोपितों के विरुद्ध मुंबई पुलिस लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी कर चुकी है। मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें :  Salman khan ने फैंस को दी Good News, Amir Khan संग फिर धमाल मचाएंगे भाई जान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय