Wednesday, May 14, 2025

शामली में झिंझाना रोड पर पुल से नीचे गिरी कार,बिना बताए ले गए थे 2 युवक

 

शामली। झिंझाना रोड़ स्थित पूर्वी यमुना नहर के पुल से एक कार अचानक नीचे गिर गई। कार में दो युवक की सवार बताए जा रहे थे, जो फरार हैं। पुलिस और कार स्वामी ने घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की मद्द से कार को बाहर निकलवाया।

 

यह घटना शुक्रवार की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। कार स्वामी केपी मलिक ने बताया कि उनके यहां पर दो लड़के काम करते हैं, जो सही तरह से कार चलाना भी नही जानते। कार स्वामी ने बताया कि सुबह के समय बिना बताए दोनों लड़के कार में चाबी लगाकर निकल गए थे और इसके बाद कार नहर पुल पर पलट गई। कथित तौर पर कार में सवार दोनों लड़के फरार बताए जा रहे हैं।

 

 

उधर, नहर में पलटी कार को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और कार स्वामी ने क्रेन को मौके पर बुलाकर कार को बाहर निकलवाया। नहर में गिरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के दौरान कार में सवार युवकों के बारे में भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय