Saturday, May 11, 2024

जनता और भाजपा के बीच होगा 2024 का चुनाव: नरेश उत्तम पटेल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है, उसकी कथनी और करनी में अंतर है, महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

मंसूरपुर स्थित एक रिसोर्ट मे पत्रकारो से वार्ता करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा के विकास कार्यो, कानून व्यावस्था के अलावा किसानों के साथ हो रहे सौतेले व्यावहार के मुद्दो पर जमकर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। महिलाओं से बलात्कार उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी लूट हत्या की घटनाएं प्रदेश में सामान्य सी घटना बनकर रह गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

किसानों मजदूरो व्यापारियों व हर वर्ग का उत्पीड़न भाजपा सरकार की नीति बन गई है। उन्होंने किसानों की दुर्दशा पर सरकार को घेरते हुए कहा की किसानों की फसलों का उचित दाम देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने घोसी चुनाव की जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा की 2024 का चुनाव महंगाई भ्रष्टाचार व तानाशाही से जूझ रही जनता और भाजपा के बीच होगा। उन्होने कहा कि चंद पूंजीपतियों की लूट से देश की जनता को बचाना है तो भाजपा को सरकार से विदाई देनी ही होगी।

उन्होंने कहा कि सभी जाति वर्ग को सम्मान देना समाजवादी पार्टी की पहचान है तथा हर जाति वर्ग के कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी सम्मान देती है। उन्होने कहा कि भातजा राज में केवल प्रदेश की जनता के लिए कानून व्यवस्था को बनाया गया हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश या देश में भाजपा के नेता या कार्यकताओं के द्वारा कोई भी अवैध कार्य किया जाता हैं तो उसको छिपा लिया जाता हैं, अगर जनता कानून का पालन नही करती तो उसको सजा भुगतनी पडती हैं। उन्होने कहा कि जब एक मुखिया ही नियमों को बना कर उनकी धज्जियां उडाने लग जाये तो उस राज्य का भविष्य अंधकार की अपने कदम बढा लेता हैं।

वही सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि दिन-प्रतिदिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता बढ़ रही है। इससे भाजपा नेता परेशान हैं। घोसी चुनाव में जीत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सपा जी जान के साथ जुट गई है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में भी 24 के लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त जोश है। भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 40 हजार तक समाजवादी पार्टी के मतदाताओं के वोट कटवाए गए।

अखिलेश यादव ने 18 हजार ऐसे मतदाताओं की सूची चुनाव आयोग को भेज दी जिनके नाम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में थे लेकिन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं थे। इस बार सपा का कार्यकर्ता पहले ही सावधान है। प्रदेश में एक लाख 17 हजार बूथ हैं। किसी भी बूथ के मतदाता को मतदान से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। विधायक, पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी रहे सभी नेताओं को मतदाता सूचियों के दुरुस्त करने में लगाया गया है।

सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से जनविश्वास टूटा है। इसलिए देश के तमाम राज्यों में भाजपा चुनाव हार रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन में शामिल पार्टियां भाजपा का सफाया कर देंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद आगमन पर कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। रामपुर तिराहा, नसीरपुर, बिलासपुर व भोपा बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाये गये।

गुप्ता रिजोर्ट पर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चोधरी, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी, बोबी, सपा नेता राकेश शर्मा, सोमपाल सिंह भाटी, महेश बंसल, सैयद अली अब्बास काजमी, साजिद हसन, शौकत अंसारी, गोल्डी अहलावत, गौरव जैन, शमशेर मलिक, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय