Friday, April 18, 2025

जम्मू में बस खाई में गिरी, 22 तीर्थयात्रियों की मौत, 64 घायल

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस गुरुवार को शहर के बाहरी इलाके अखनूर में कालीधार के पास गहरी खाई में गिर गयी जिससे 22 लोगों की मौत हो गयी और 64 अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली एक बस आज अपराह्न तीर्थयात्रियों को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से भांबला होते हुए जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोरी की ओर जा रही थी।

यह दुर्घटना जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के पास चौकी चौरा क्षेत्र में तुंगी मोड़ पर हुई। उन्होंने बताया कि चालक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में लुढ़क गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत हरकत में आयी और मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताया।

इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

उन्होंने शोक संदेश में कहा, ‘अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। मैं लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

उन्होंने कहा कि प्रशासन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एलान: आत्मनिर्भर भारत के तहत अब 509 रक्षा उपकरण देश में ही बनेंगे

श्री सिन्हा ने दुखद बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि की देने की घोषणा की है।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय