Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में जिला बार संघ के चुनाव में पड़े 2333 वोट, मतगणना आज

मुजफ्फ़रनगर। जिला बार संघ की वर्ष 2023-24 की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए आज मतदान हुआ, जिसमें कुल 2333 वोट पड़े है। अध्यक्ष पद पर 8 व महासचिव पद पर 11 अधिवक्ता प्रत्याशी मैदान में हैं । शनिवार को वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में आज कचहरी परिसर में फेन्थम हाल में वोट डाले गए। अध्यक्ष पर अशोक कुमार सिंह, कामरान हसनैन, गुलबीर सिंह वर्मा, नवाब अली चौधरी, प्रमोद त्यागी, राजेश्वर दत्त त्यागी, रामफल सिंह पुण्डीर व हैदर मेहंदी जैदी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि महासचिव पद हेतु अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह बालियान, ठा. पवन कुमार, प्रदीप कुमार मलिक, प्रवीण कुमार, राजबल सिंह राणा, श्याम सिंह, संजीव कुमार, संजीव गौतम व सुरेन्द्र कुमार मलिक के बीच मुकाबला है।

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार चौहान, पंकज त्यागी, सोरन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अरूण धारीवाल, उदयपाल, गुलशेर अली, दीपक अरोरा, सनसबीर बालियान, हिमांशु कुमार कौशिक भी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15

[irp cats=”24”]

वर्ष से अधिक पद पर प्रदीप कुमार वर्मा, महेश पालीवाल, राहुल शर्मा, विष्णु गर्ग, उपाध्यक्ष 10  वर्ष से अधिक पद पर अनुराग, खुर्रम उस्मानी, दीपक वर्मा, पंकज कुमार पाल, सुधीर कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, हरगोपाल सिंह, सुरेन्द्र पाल मान चुनाव लड रहे हैं।

इसी प्रकार सहसचिव पद पर अखलाक चौधरी, अनुज कुमार, अमित मैनी, आरिफ राणा, नुसरत आरा, मीनाक्षी द्विवेदी, श्रीमती मोनिका गौतम, मौ. मोहतसिब सन्नी, रोहित कुमार पंवार चुनाव में डटे हैं। वरिष्ठ सदस्य पद पर अंजू गुप्ता, कुलदीप कुमार, जयकुमार नायडू, श्रीमती दिनेश, महिपाल सिंह, योगराज सिंह, राजेश कुमार सैनी, राजीव कुमार जैन, शहजाद अली, सैय्यद नुसरत अब्बास, सुधीर कुमार व कनिष्ठ सदस्य पद पर अलका देवी कपिल, अंशुमान सिंह, उमा देवी, आदित्य शर्मा, ओसाफ अली, कैसर अली, जुबैर त्यागी, नकीब, नीलम देवी, प्रभात बालियान, प्रशांत मौर्य, पूनम, भूपेन्द्र कुमार, मौ. तैमूर, मौ. हनीफ, मौ. राशिद, श्रीमती रूबी, विवेक कुमार सिंघल, विशाखा रानी, शहजाद चौहान, शाहजेब, शालू तोमर, शुभम शर्मा, संजय कुमार, सरफराज अहमद, सुमित कुमार सहरावत आदि अधिवक्ता मैदान में डटे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय