Monday, April 21, 2025

2660 फर्जी कंपनी बनाने के तीन आरोपियों के हरियाणा स्थित आवास पर नोएडा पुलिस ने चिपकाए नोटिस

नोएडा। 15,000 करोड़ के जीएसटी गड़बड़ी मामले में फर्जी तरीके से 2660 कंपनियां बनाने वाले तीन लोगों के हरियाणा स्थित आवास पर नोएडा पुलिस ने मुनादी की है और नोटिस चिपकाए हैं।

नोएडा पुलिस ने बताया है कि आरोपियों की सूचना देने वाले को 25,000 रुपए इनाम दिया जाएगा। आरोपियों ने फर्जी तरीके से 2660 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों रुपए राजस्व की चोरी की थी। तीनों ही नोएडा के सेक्टर-20 थाना के वांछित हैं।

दरअसल, इस पूरे गैंग ने मिलकर करीब 15,000 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा किया था। इस मामले की शुरुआत में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गिरफ्तारी का सिलसिला बढ़ता चला गया। अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस गैंग में शामिल वांछित अभियुक्त कुनाल मेहता उर्फ गोल्डी (हिसार, हरियाणा),  आशीष अलावादी, (सिरसा हरियाणा) और बलदेव उर्फ बल्ली (हिसार, हरियाणा) के बंद आवासों पर नोटिस चिपकाए गए हैं। मामले में नोएडा पुलिस के साथ राज्य और केंद्र की जीएसटी टीम भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मोबाइल लुटेरों का आतंक, दिनदहाड़े चार लूट की घटनाएं
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय