Saturday, April 19, 2025

दिल्ली में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां की चाकू मारकर हत्या की

नई दिल्ली। दिल्ली में मानसिक रूप से विक्षिप्त 25 साल के एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे बचाने की कोशिश करने वाले एक पड़ोसी को भी चोटें आईं।

मृतका की पहचान पूर्वोत्तर दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके की रहने वाली राज कुमारी (60) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर 01:35 बजे त्रिलोकपुरी इलाके में हुई।

अधिकारी ने कहा, “आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसने अपने घर में अपनी 60 वर्षीय मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।”

अधिकारी ने कहा, “उसे पकड़ लिया गया है। उसके पड़ोसी नीरज पटेल ने महिला को बचाने की कोशिश की। वह भी घायल हो गया।”

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हेल्थ टूरिज्म से चिकित्सा सुविधाओं में होगा सुधार, आर्थिक तौर पर दिल्ली होगी मजबूत - रेखा गुप्ता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय