Monday, May 5, 2025

मुजफ्फरनगर में विधवा महिला ने देवर पर लगाया झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, न्याय की गुहार

मोरना: एक विधवा महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। जब उसने शिकायत की, तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुजफ्फरनगर में SSP अभिषेक सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ककरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी शादी भोपा थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। शादी के तीन साल बाद उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। चार महीने की इद्दत पूरी करने के बाद वह अपने मायके चली गई।

मुजफ्फरनगर में इस्लामिया इंटर कॉलेज के बंद रास्ते को लेकर विवाद गरमाया, हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी

[irp cats=”24”]

इस दौरान, ससुराल वाले मायके पहुंचे और उसे यह कहकर वापस ले गए कि उसकी शादी उसके देवर से करा देंगे। कुछ समय बाद, जब परिवार के लोग खेत में गए थे, तब देवर ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा।

जब पीड़िता ने निकाह के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। जब उसने यह बात ससुराल वालों को बताई, तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। अब पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय