Thursday, May 15, 2025

राजस्थान में अंधड में 30 फुट ऊंची दीवार गिरीः मलबे में दबे सात लोग

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के खेड़ी का बास में तेज अंधड़ के चलते निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय दीवार गिरने से सात लोग दब गये। घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अलवर रेफर किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसारखेड़ी का बास निवासी अनिल के मकान का काम चल रहा था। सुबह परिवार और आस-पास के लोगों को पटाव रखवाने के लिये बुलाया गया, जिसमें चार लोग एक ही परिवार के थे। उस समय अंधड़ भी चल रहा था। इस कारण करीब 30 फुट ऊंची दीवार एवं पटाव गिरने से सात लोग दब गये, जिनको गंभीर चोट लगी है। चार लोग अधिक घायल हैं। तीन लोगों को कम चोट लगी है। सबको रामगढ़ से अलवर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गयी है। घायलों में अनिल (25), अनिल का बड़ा भाई सुरेश (45), बीच वाला भाई सुनील (30), सुरेश का लड़का लाभ सिंह (20), ललित (25), बंटी (25) पड़ोसी और रोहिताश (20) शामिल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय