Tuesday, September 17, 2024

नोएडा में दो महिलाएं समेत 5 लोगों ने की आत्महत्या, चार की संदिग्ध मौत

नोएडा। जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो महिलाएं समेत 5 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। वहीं तीन महिलाएं समेत चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाले नीरज पुत्र राम शगुन उम्र 35 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में रहने वाले मदन यादव मूल निवासी जनपद बहराइच उम्र 26 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली माया कुमारी 20 वर्ष पुत्री कमल यादव निवासी सेक्टर-10 ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

 

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में मोहित पुत्र तेजवीर सिंह मूल निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 19 वर्ष को जहर खाने की वजह से गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली लीजिंमा गोंगास उम्र 55 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रय में रहने वाली दो महिलाएं मंजू 50 वर्ष तथा सुनीता 40 वर्ष को वहां के केयरटेकर सर्वेस और अन्य लोगों ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार महिलाओं की यहां पर आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-24 पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट की छत से मीरा देवी (54 वर्ष) पत्नी अरुण कुमार संदिग्ध अवस्था में नीचे गिर गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

 

थाना सेक्टर-142 के प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर काम करते समय मोहम्मद महताब आलम संदिग्ध अवस्था में ऊंचाई से नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय