Tuesday, April 1, 2025

बोलीविया में वर्षाजनित घटनाओं में 18 लोगों की मौत, 50 हजार परिवार प्रभावित

ला पाज़। बोलीविया के नौ विभागों में से आठ में में नवंबर में शुरू हुए बारिश के मौसम के दौरान विभिन्न घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गयी है और 50 हज़ार से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।

 

 

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप नागरिक सुरक्षा मंत्री जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस ने बताया कि 12 नगर पालिकाओं को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है, जबकि अन्य 55 नगर पालिकाओं को बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले हफ्तों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है, जिससे बाढ़ आने की आशंका है।

 

 

उन्होंने कहा कि मौसम के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने और सबसे अधिक प्रभावित समुदायों को सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय महापौरों के साथ एक तत्काल हस्तक्षेप योजना का समन्वय किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय