Friday, April 18, 2025

पांच सालों से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

हरिद्वार। नाबालिग के अपहरण का 50 हजार का इनामी और पांच सालों से फरार चल रहे आरोपित अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब से भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

गौरतलब है कि 27 सितम्बर 2017 को जनपद के थाना भगवानपुर के गांव मक्खनपुर निवासी तुफैल ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर समय-समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई। न्यायालय ने भी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। इसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर ’स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट’ जारी किया गया था। 02 अक्टूबर 2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। इसके बाद भी अभियुक्त फरार चल रहा था।

इस पर महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज ने 14 दिसम्बर 2022 को अभियुक्त पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को 05 साल बाद दबोचने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी करेंगे सिल्क्यारा टन की ब्रेक-थ्रू
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय